महाराष्ट्र के वजीरे तालीम वर्षा गायकवाड की जानिब से प्राइमरी प्री प्राइमरी सेकेंडरी हायर सेकंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 6100 टीचर्स की भर्ती का बड़ा ऐलान किया गया ।
यह भर्ती महाराष्ट्र के मुख्तलिफ इलाकों में हुकूमत के मंजूर स्कूलों में की जाएगी।
वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट करते हुए कहा के चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे डिप्टी सीएम अजित पवार फाइनेंस मिनिस्टर बालासाहेब थोरात ने टीचर्स भर्ती के प्रपोजल को कुबूल करते हुए उस पर लगी बंदिशों पाबंदियों को हटा दिया।
वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट में यह भी कहा कि कमिश्नर ऑफ एजुकेशन की जानिब से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है कि जितनी जल्दी हो सके, टीचर भर्ती का प्रोसेस पूरा किया जाए।
6100 टीचर्स की यह भर्ती TAIT और इंटरव्यू के आधार पर होगी।
कई सालों से टीचर्स भर्ती रुकी हुई थी जिसकी वजह से D.Ed B.Ed टीचर्स बेरोजगार हो चुके थे। उन्हें रोजगार नहीं था। इसी के साथ-साथ डीएड और बीएड के एडमिशन में कमी भी वाक्ए हो चुकी है
एडमिशन ना मिलने की वजह से महाराष्ट्र के बहुत सारे डीएड बीएड कॉलेज बंद भी हो चुके हैं। लेकिन महाराष्ट्र सरकार का यह बड़ा ऐलान आने के बाद डीएड बीएड के Teachers में उम्मीद की किरण जागी है ।



Please do not enter any spam link in the comment box.