Type Here to Get Search Results !

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने नागपुर दौरे के दौरान जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर के पांचपावली डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का दौरा किया

 महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने नागपुर दौरे के दौरान जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर के पांचपावली डेडीकेटेड कोविड  हेल्थ सेंटर का दौरा किया



23 अप्रैल, नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने आज एनएमसी, मेडिकल सर्विस सोसायटी ऑफ इंडिया नागपुर और जमात ए इस्लामी हिंद द्वारा संयुक्त रूप से संचालित पांचपावली कोविड हेल्थ सेंटर का दौरा किया। उन्होंने कोविड सेंटर के प्रबंधन, डॉक्टरों और रोगियों के साथ समय बिताया और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।  


देवेंद्र फड़नवीस ने जमाअत ए इस्लामी हिंद, नागपुर और मेडिकल सर्विस सोसायटी ऑफ इंडिया नागपुर (एम एस एस)  की प्रशंसा की और कहा कि: "आज हमारे समाज को ऐसे लोगों और संगठनों की आवश्यकता है जो लोगों के दुःख और दर्द को समझते हैं और जो उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। हमें हर्ष है कि जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर ने इस महामारी के विषय पर ध्यान दिया और इस काम के लिए आगे आई । वह इस भयंकर महामारी के दौरान सहायता का प्रयास कर रही है ।"  


पूर्व सीएम के साथ नागपुर महानगरपालिका के महापौर  दयाशंकर तिवारी , नागपुर महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारी  डॉ संजय चिल्कर और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी थे।


कोविड हेल्थ सेंटर का उद्घाटन 1 

अप्रैल को नागपुर शहर के मेयर द्वारा किया गया था।  महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत, शहर के विधायकों और अन्य नेताओं जैसे कई महत्वपूर्ण गणमान्य लोगों ने केंद्र का दौरा किया है और अपनी प्रशंसा व्यक्त की है।  कोविड हेल्थ सेंटर की क्षमता 78 बेड की है। सेंटर से प्रतिदिन औसतन 15 से 20 रोगी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर उनको छुट्टी दे दी जाती है। अब तक 250 से अधिक रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। इस कोविड सेंटर को नागपुर महानगरपालिका , मेडिकल सर्विस सोसायटी ऑफ इंडिया नागपुर और जमाअत ए इस्लामी हिंद नागपुर द्वारा इसे संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है।


---------

मीडिया सेल

जमाअत ए इस्लामी हिंद महाराष्ट्र

+91- 9137050873

mediacell@jihmaharashtra.org

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes